मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट और तेज हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी हुई है।
बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने यात्रियों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 10 फरवरी से पहाड़ी राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी इसी अवधि में बारिश और हिमपात के आसार हैं। 10 फरवरी को हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन, भूस्खलन और यातायात बाधित होने के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है, जबकि उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है।
आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव दिखेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें दो डिग्री की गिरावट संभव है।