बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, अगर उन्होंने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।
बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना क्यों किया? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में न खेलने का फैसला किया है। BCB चाहता था कि उसके T20 वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में हों, लेकिन ICC ने इससे इनकार कर दिया।
सुरक्षा से जुड़ी इस वजह के अलावा बांग्लादेशी टीम के भारत न आने की 2 छिपी वजहें भी हैं… मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करना। IPL की टीम KKR ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा, लेकिन भारत में इसका विरोध होने लगा। BCCI ने KKR से उन्हें रिलीज करने को कहा। 3 जनवरी को KKR ने ऐसा कर दिया।
भारत-बांग्लादेश में बिगड़ते हालात और रिश्ते. पिछले कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के डिप्लोमेटिक रिलेशंस बेहद खराब हुए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्या होने के बाद भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों और कलाकारों के विरोध की बात होने लगी।
वर्ल्ड कप न खेलने से बांग्लादेश को क्या-क्या नुकसान होगा? वर्ल्ड कप न खेलने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से लेकर बांग्लादेश में बिजनेस को अच्छा-खासा नुकसान हो सकता ह…
पार्टिसिपेशन फीस नहीं मिलेगी, बोर्ड का घाटा। वर्ल्ड कप में खेलने वाली हर टीम को ICC पार्टिसिपेशन मनी देती है। वर्ल्ड कप 2024 में हर टीम को 2.5 लाख डॉलर मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार हर टीम को 3 लाख डॉलर यानी करीब 2.7 करोड़ रुपए मिलते।
मैच जीतने पर भी फीस मिलती है, इसका नुकसान। हर मैच में एक खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलता है। इसके अलावा खिलाड़ियों को बेस्ट स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा छक्के मारने, अच्छा कैच लेने के लिए भी अवॉर्ड मिलते हैं।
स्पॉन्सर और कॉमर्शियल कार्यक्रम से नुकसान। भारतीय स्पोर्ट्स इक्विपमेंट कंपनी SG बांग्लादेश के कई खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करती है। इसमें बांग्लादेश के T20 कप्तान लिटन दास भी शामिल हैं।
अगर ICC को लगता है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राजनेताओं के दबाव में फैसला लिया है, तो ICC के सदस्य के तौर पर उसके निलंबन पर सोचा जा सकता है।