कर्नाटक के बागलकोट के पास एक ट्रेनिंग विमान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, जहां आसमान में उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में फ्यूल की कमी या टेक्निकल खराबी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
इस घटना की रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान बेलगाम से करीब 100 किलोमीटर दूर पूर्व की ओर उड़ान भरा था। तभी विमान में अचानक तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद ट्रेनिंग विमान के पायलट ने एहतियात के तौर पर एक खेत में फोर्स्ड लैंडिंग कर दी। इसमें दोनों पूरी तरह सुरक्षित थे।
इस घटना के बाद, देश में आए दिन किसी न किसी विमान में तकनीकी खराबी की समस्या बार-बार सामने आ रही है। यह सभी घटनाएं लगातार इस ओर इशारा कर रही हैं कि भारत के एविएशन सेक्टर में बहुत बड़े पैमाने पर सुधार की जरूरत हैं। ताकि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के जैसे विनाशकारी हादसे को घटने से पहले ही रोका जा सके।