आपका पैसा: महिलाओं के लिए बेस्ट सेविंग स्कीम्स
महिलाएं आज घर से लेकर दफ्तर तक हर मोर्चे पर जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बावजूद कई महिलाओं के पास आर्थिक स्वतंत्रता नहीं होती है। इसलिए हर महिला चाहती है कि उसके पास कोई ऐसा फाइनेंशियल प्लान हो, जिससे न सिर्फ उसकी जरूरतें पूरी हों, बल्कि भविष्य भी सुरक्षित रहे।
सरकार और बैंक की कई सेविंग स्कीम्स में छोटे निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलता है। इनमें कुछ स्कीम्स तो खासतौर पर महिलाओं के लिए ही बनाई गई हैं।
आज हम आपका पैसा कॉलम में ऐसी 4 सेविंग स्कीम्स के बारे में जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि इन स्कीम्स में कौन निवेश कर सकता है, इनके लिए निवेश करने का सही तरीका क्या है, और इनके फायदे क्या हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
यह सरकारी योजना बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है। इसमें माता-पिता या अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम से खाता खोल सकते हैं।
इसमें सामान्य बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। वर्तमान में इसमें 8.2% प्रतिवर्ष कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। इसमें किए गए निवेश पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है। यह बेटी की शिक्षा और शादी जैसे लॉन्ग टर्म गोल्स के लिए आदर्श योजना है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
यह पोस्ट ऑफिस की एक फिक्स टर्म डिपॉजिट योजना है, जिसमें 5 से 10 साल की मैच्योरिटी अवधि चुनी जा सकती है।
इसमें निश्चित ब्याज दर मिलती है। निवेश पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। यह लॉन्ग टर्म और टैक्स सेविंग के लिए अच्छा विकल्प है।
डाकघर सावधि जमा
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में एक तय अवधि के लिए राशि जमा करके ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। इसकी समय सीमा 1 साल से 5 साल तक होती है।
इसमें जमा अवधि को अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। बैंक की तुलना में बेहतर ब्याज दर मिलती है। यह शॉर्ट और मीडियम टर्म के निवेश के लिए भरोसेमंद योजना है।
किसान विकास पत्र
यह एक सरकारी बचत योजना है, जिसका मकसद किसानों को बचत के लिए प्रोत्साहित करना था। सरकार ने इस योजना को और विस्तार दिया, अब इसमें सभी नागरिक निवेश कर सकते हैं।
इस योजना में रुपए 115 महीने (9 साल 7 महीने) में दोगुना हो जाते हैं। बचत खाते की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलता है। निवेश पर मिलने वाला ब्याज तय होता है। किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आसानी से खाता खुलवा सकते हैं।
अन्य स्कीम्स
इसके अलावा, महिलाओं को निवेश करने के लिए कई अन्य स्कीम्स भी उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ प्रमुख स्कीम्स हैं:
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP)
यह एक ऐसा प्लान है, जो बीमा सुरक्षा के साथ निवेश की सुविधा भी देता है। इसमें महिलाएं अपनी रिस्क टॉलरेंस (रिस्क लेने की क्षमता) के अनुसार इक्विटी या डेट फंड चुन सकती हैं।
कैपिटल गारंटी प्लान
यह योजना उन महिलाओं के लिए उपयुक्त है, जो जोखिम से बचते हुए अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखना चाहती हैं। इसमें मैच्योरिटी पर निवेशित मूलधन की पूरी गारंटी होती है और तय रिटर्न मिलता है।
पेंशन स्कीम्स
यह पेंशन योजनाएं महिलाओं को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की सुरक्षा देती हैं। लंबे समय तक किया गया अनुशासित निवेश (बिना गैप किए लगातार निवेश) एक मजबूत कॉर्पस (बड़ा फंड) तैयार करता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने सुनिश्चित पेंशन मिलती है।
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)
यह सरकारी रिटायरमेंट योजना है, जो लॉन्ग टर्म निवेश के लिए भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है। इसमें इक्विटी, डेट और सरकारी बॉन्ड में संतुलित निवेश का विकल्प मिलता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
यह एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है, जो महिलाओं को नियमित बचत के लिए प्रोत्साहित करती है। इसमें 15 साल की लॉक-इन अवधि होती है, जिससे अनुशासित निवेश करने में मदद मिलती है।
फाइनेंशियल लाइफ
अगर आपके पास एक साथ ढेर सारे रुपए हैं तो आप फिक्स डिपॉजिट (एफडी) कर सकते हैं। लेकिन अगर एक साथ इतना फंड नहीं है तो हर महीने सिर्फ थोड़ी-थोड़ी बचत करें। बचत और बड़ा फंड बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाएं काफी भरोसेमंद और उपयोगी हैं।