भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच आज मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हो गया है। 16वें भारत-यूरोपीय समिट के दौरान पीएम मोदी ने इसका ऐलान किया। इससे 200 करोड़ लोगों का साझा मार्केट तैयार होगा, जो दुनिया की 25% GDP कवर करेगा। इस समझौते से भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ का जवाब माना जा रहा है।