भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर हस्ताक्षर किए, हिंद महासागर से भूमध्य सागर तक बढ़ता दबदबा। ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास ने नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
दोनों देशों ने आत्मनिर्भर भारत और ग्रीस के रक्षा सुधार कार्यक्रम एजेंडा-2030 के बीच तालमेल बिठाते हुए रक्षा अनुसंधान, सह-विकास और सह-उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया। भारत और ग्रीस की रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और आपसी सम्मान जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है।
ग्रीस ने भारत के इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन (आईएफसी-आईओआर) में अपना अंतरराष्ट्रीय संपर्क अधिकारी तैनात करने का निर्णय लिया। यह कदम हिंद महासागर और भूमध्य सागर में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहायक होगा।
ग्रीस को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत जैसा भरोसेमंद साझेदार मिला है। ग्रीस अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यूरोप का पूर्वी प्रवेश द्वार है। यह भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो भारत को यूरोपीय बाजारों से जोड़ती है।
ग्रीस ने यह घोषणा की कि वह गुरुग्राम स्थित हिंद महासागर क्षेत्र सूचना समन्वय केंद्र में अपना एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क अधिकारी तैनात करेगा। इससे पहले ग्रीस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मानेकशॉ केंद्र में त्रि-सेवा सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया।
भारत और ग्रीस के बीच बढ़ती सैन्य नजदीकी से भारत की भूमध्य सागर और यूरोप में रणनीतिक पहुंच बढ़ पाएगी।