चक्रवात मोन्था के लगातार पास आने की वजह से आंध्रप्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात मोन्था आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। यह 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा के पास तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 90-100 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।